itemtype='https://schema.org/Blog' itemscope='itemscope'

शादी में नाचने के लिए तैयार हो जाएंगे बॉलीवुड के सितारे, जानिए कितनी लेते हैं फीस

शादी हर इंसान के जीवन का यादगार लम्हा होता है। हर इंसान की शादी जिंदगी में एक बार होती है परंतु मौजूदा समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो एक बार से ज्यादा शादियां कर रहे हैं। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। अपनी शादियों को यादगार बनाने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं ताकि हर किसी को उम्र भर शादी याद रहे। शादियों में लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो बॉलीवुड के मशहूर सितारों को भी अपनी शादियों मेंलिखने के लिए बुलाते हैं।

बॉलीवुड के सितारे पैसे लेकर शादी में नाचने के लिए तैयार भी हो जाते हैं परंतु क्या आप लोगों को इस बात की जानकारी है कि बॉलीवुड के मशहूर सितारे एक शादी में डांस करने के लिए कितनी रकम लेते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बॉलीवुड के मशहूर सितारे शादियों में नाचने के लिए कितना चार्ज करते हैं।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री में से एक दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। ज्यादातर सभी लोगों की पहली पसंद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। दुनिया भर में दीपिका के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। अगर किसी की शादी में दीपिका शामिल हो जाए तो वह शादी जीवन भर के लिए यादगार बन जाएगी। अगर आप भी दीपिका पादुकोण को अपनी शादी में बुलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक अच्छी खासी रकम चुकानी पड़ेगी। आपको बता दें कि दीपिका किसी भी शादी या पार्टी में समय देने के बदले कम से कम एक करोड़ रूपए की फीस लेती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है और इनकी फीस भी अच्छी खासी है। प्रियंका चोपड़ा किसी शादी में डांस करने के लिए 2 से 2.5 करोड़ रूपए की अच्छी खासी रकम फीस के रूप में लेती हैं।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को अगर आप अपनी शादी में आमंत्रित करना चाहते हैं तो इसके लिए 70 से 80 लाख रुपए चुकाने पड़ेंगे। आपको बता दें कि शादियों में अनुष्का शर्मा की डिमांड बहुत ज्यादा है। ज्यादातर सभी लोग अपनी शादी में अभिनेत्री को बुलाना चाहते हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो शादियों और इंटरनेशनल इवेंट्स में परफॉर्म करती हैं। यह शादियों में परफॉर्मेंस करने के लिए 2.5 करोड़ रूपए चार्ज करती हैं। अगर सिर्फ गेस्ट अपीरियंस की बात की जाए तो इनका चार्ज 1 से 2 करोड़ रुपए के बीच में है।

अक्षय कुमार

अगर आप अक्षय कुमार को अपनी शादी या पार्टी में बुलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको डेढ़ करोड़ रुपए फीस चुकानी पड़ेगी।

शाहरुख खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान यानी शाहरुख खान को अगर आप शादी में बुलाना चाहते हैं तो इसके लिए तीन से चार करोड़ रुपए की फीस चुकानी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *